काजोल संग वापसी को लेकर शाहरुख चुप..रोहित करेंगे अनाउंसमेंट
शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी बॉलीवुड सी सदाबहार जोड़ियों में से एक है। इस जोड़ी ने बॉलीवुड को करन अर्जुन से लेकर दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम जैसी हिट फिल्में दी हैं। लेकिन पिछले कुछ सालों से इस जोड़ी को परदे पर देखने की चाहत दर्शको में फिर से उठी और यही चाहत उठी बॉलीवुड के 100 करोड़ क्लब के हिट डायरेक्टर रोहिट शेट्टी को।
रोहित शेट्टी ने अपनी अगली फिल्म में शाहरुख खान के साथ 17 और कलाकारों को साइन किया है जिसमें काजोल भी शामिल हैं। लेकिन जब शाहरुख से काजोल की वापसी को लेकर बात की गयी तो शाहरुख का कहना था वो इस बड़ी अनाउंसमेंट को रोहित शेट्टी पर ही छोड़ना चाहते हैं। शाहरुख हालांकि काफी खुश थे काजोल के साथ वापसी को लेकर लेकिन वो अपनी खुशी को जाहिर ना करने की पूरी कोशिश में थे।
शाहरुख खान ने बताया "रोहित शेट्टी अगले 10 दिनों में वापस लौट रहे हैं और फिर वो इस फिल्म की अनाउंसमेंट करेंगे। साथ ही वो फिल्म का नाम और पूरी स्टारकास्ट का नाम भी तभी बताएंगे। लेकिन खास बात तो ये है कि मैं इस फिल्म में हूं और यही सबसे बड़ी अनाउंसमेंट है।"
कुल मिलाकर शाहरुख खान से लेकर उनके फैंस तक काजोल के साथ उन्हें देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं। तो बस अब इंतजार है कुछ और दिनों का जब रोहित शेट्टी खुद आकर इस फिल्म की अनाउंसमेंट करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications
