'एंटरटेनर ऑफ इंडियन सिनेमा' अवार्ड पाकर शाहरूख की खुशी का ठिकाना नहीं

शाहरूख खान गजब के कलाकार हैं लेकिन जितना वो काम से मोहब्बत करते हैं, उतने ही ज्यादा वो काम की कद्र करने वालों की केयर भी करते हैं। इसलिए जब उन्हें चेन्नई में शनिवार को आठवें वार्षिक विजय अवार्ड्स में 'एंटरटेनर ऑफ इंडियन सिनेमा' पुरस्कार से सम्मानित किया गया तो वो उन्होंने इस अवार्ड पाने के बाद लोगों का शुक्रिया तुरंत अदा किया।

'चेन्नई एक्सप्रेस' फिल्म में धूम मचा चुके शाहरुख ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लिखा, "विजय पर ऐसे प्रतिभाशाली और सज्जन कलाकारों से मिलकर खुशी हुई। अब कमरे में मैच देख रहा हूं, जो फुटबॉल के मैदान जितना बड़ा है!"

किंग खान को पिछले साल इसी पुरस्कार समारोह में शिवेलियर शिवाजी गणेशन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। शाहरुख ने ट्वीट में लिखा, "चेन्नई में वह प्यार बांटने लौटा हूं, जो मुझे विजय अवार्ड्स में हमेशा दिया गया। आप सभी को प्यार और शुक्रिया।"

शाहरुख को यह पुरस्कार शनिवार को एक पुरस्कार समारोह में दिया गया। इस पुरस्कार समारोह में कमल हासन, ए.आर. रहमान, सूर्या और विक्रम प्रभु सरीखी नामचीन हस्तियां भी मौजूद रहीं।

वैसे शाहरूख खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' को लेकर चर्चा में हैं जिसकी वजह से वो अपनी पूरी टीम के साथ दुबई गये हुए हैं। आज ही उनकी वापसी होगी और कल वो चेन्नई पहुंचेंगे। फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण और अभिषेक बच्चन भी हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X