बीमार राजकिरण की मदद करेगें शाहरूख खान
राजकिरण अमेरिका के अस्पताल में भर्ती है, इस खबर के आने के बाद बॉलीवुड में एक हलचल पैदा हो गई है। किंग खान शाहरूख ने ऐलान किया है कि वो राजकिरण को भारत वापस लाने में पूरी मदद करेगे और उनका इलाज करवायेंगे, उनसे जो भी कुछ बन पायेगा वो करेगें। आज तक के हवाले से ये खबर आ रही है कि किंग खान के अलावा महेश भट्ट, विनोद पांडे, रिषी कपूर और शबाना आजमी राजकिरण के लिए हर संभव मदद करने को तैयार है।
आज तक के मुताबिक आज से करीब दस साल पहले भी राजकिरण सत्य साईं बाबा के आश्रम में दीवार फांद गये थे, जिसके लिए उन्हें जेल भी काटनी पड़ी थी। उस समय भी वो मानसिंक रूप से ठीक नहीं थे। उनसे जब पूछा गया था कि वो यहां कैसे आ गये तो उन्होंने कहा था कि वो नहीं जानते। इससे पता चलता है कि राजकिऱण लंबे अरसे से बीमार चल रहे थे।
जो लोग राजकिरण को करीब से जानते हैं उनका कहना है कि राज किरण बेहद ही संजिदा और भावुक इंसान थे, उन्हें अपने परिवार और बच्चों से काफी लगाव था। जब इन लोगों ने पैसे की वजह से इनसे दूरियां बना ली तो बिल्कुल अकेले पड़ गये, जिसके चलते उनकी हालत आज जैसी हुई है। गौरतलब है कि पिछले करीब बीस साल से लापता अभिनेता राजकिरण के बारे रिषी कपूर का कहना है कि वो अमेरिका में एक अस्पताल में भर्ती है जहां उनका मानसिक इलाज चल रहा है। लंबे अरसे से गायब रहने के कारण कुछ लोगों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।
;

Click it and Unblock the Notifications












