सलमान ने फिर कसे शाहरूख पर ताने
सलमान औऱ शाहरूख शायद ब़ॉलीवुड के सबसे हॉट दुश्मन हैं। इन दोनों के रिश्ते में सिवाय तल्खी और नफरत के कुछ और नजर नहीं आता है। हालांकि पिछले काफी समय से शाहरूख मियां ने सलमान खान पर चुप्पी साध रखी है लेकिन सलमान तो ठहरे सलमान वो कभी भी उन पर जुबानी हमला करने से नहीं चुकते हैं।
ताजा मसले में सलमान खान ने यह कह कर सबको उस वक्त चौंका दिया कि फिल्म की रिलीज से पहले ही जो ब्रांड से टाई-अप होता है, उसे वो नापसंद करते हैं।
जाहिर सी बात ब्रांड से टाई-अप करने में सबसे आगे बॉलीवुड के किंग खान हैं। जो फिल्म की रिलीज से पहले ही आधा मुनाफा कमा चुका होते हैं। तो क्या यह माना जाये कि सलमान अप्रत्यक्ष रूप से शाहरूख पर फब्तियां कस रहे थे। क्योंकि अचानक से फिल्म के प्रमोशन को लेकर सलमान क्यों इतने उग्र हो गये यह बात किसी के पल्ले नहीं पड़ी।
वैसे पिछले दिनों से सलमान मियां के रवैये में हैरतअंगेज परिवर्तन हुए हैं कभी वो खुद शाहरूख खान की खिल्ली उड़ाते हैं तो कभी वो उसकी क्लास लगाते हैं जो कि शाहरूख को बुरा-भला कहता है। पता नहीं क्यों सलमान खान की यह हरकतें किसी भी नतीजे पर पहुंचने नहीं दे रही है।खैर सलमान खान उन लोगों में से है जो अपने दोस्तों की तरह अपने दुश्मनों को भी शेयर करना पसंद नहीं करते हैं।
खैर इस मसले पर आप क्या कहना चाहेंगे। अपनी बात नीचे लिखे कमेंट बॉक्स में दर्ज करायें।


Click it and Unblock the Notifications












