माशाअल्लाह, सलामत रहे ऐश बेबी : शाहरूख खान
शाहरूख ने अपने टि्वट में लिखा है कि माशाअल्लाह...अभिषेक..बॉलीवुड के नये लेकिन रीयल पा बनने के लिए बहुत-बहुत बधाई। ऐश चांद सी गुड़िया की मां बन गयी है..इसे सुनकर बस मन कर रहा है कि मैं नाच ही उठूं। अमिताभ जी और जया जी को भी दादा-दादी बनने के लिए बहुत-बहुत बधाई। खुदा आपके परिवार को हर बुरी नजर से बचाये। बेबी और ऐश हमेशा खुश, स्वस्थ और आबाद रहे, यही मेरी ऊपर वाले से दुआ है।
गौरतलब है कि बच्चन परिवार के घर करीब 11 साल बाद कोई नन्हा मेहमान आया है। साल 2000 में अमिताभ की बेटी श्वेता ने अपने दूसरे बच्चे 'अगस्तय नंदा' को जन्म दिया था।
उसके बाद से उनके घर में कोई नया मेहमान नहीं आया। जाहिर है बड़े लंबे वक्त के बाद बच्चन के घर किसी बच्चे की किलकारी गूंजी है। ऐसे में पूरा बच्चन परिवार जश्न के मूड में होगा ही। मालूम हो कि 16 नवंबर की सुबह को ऐश ने प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है।


Click it and Unblock the Notifications
