11 साल बाद गूंजी बच्चन के आंगन में बच्ची की किलकारी

जी हां, विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय बच्चन कल एक प्यारी सी बेटी की मां बन गयी। जितना बच्चन परिवार इस घड़ी के आने का इंतजार कर रहा था उससे कहीं ज्यादा देश के लोग इस सुखद समाचार पाने को बेकरार थे। इस समाचार के बाद बॉलीवुड समेत पूरा देश खुशी में सराबोर है। लोग नाच रहे हैं और मिठाइयां बांट रहे हैं। आपको बता दें इस खुशी की ढोलक बच्चन परिवार में करीब 11 साल बाद बजी है।
आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन की दो संताने है, बेटी श्ववेता बच्चन, और बेटा अभिषेक बच्चन। श्वेता की शादी साल फरवरी 1997 में हुई थी जिसके बाद दिसंबर 1997 में श्वेता ने अपनी पहली संतान 'नव्या नवेली' को साल 2000 में और दूसरी संतान 'अगस्तय नंदा' को जन्म दिया था । लेकिन उसके बाद अमिताभ का आंगन अभिषेक के बच्चे की किलकारी सुनने के लिए तरस रहा था। अप्रैल 2007 में जब से ऐश-अभि पति-पत्नी बनें हैं तब से ही आये दिन ये सवाल पूछा जाता था कि अमिताभ-जया दादा-दादी कब बन रहे हैं?
कितनी बार तो झूठी खबरें आयी जिस पर अमिताभ नाराज भी हुए लेकिन 16 नवंबर 2011 को वो सुखद घड़ी आ गयी और अमिताभ-जया, दादा-दादी बन गये।
मालूम हो कि ऐश्वर्या राय ने कल सेवन हिल्स अस्पताल में बेटी को जन्म दिया। इस बात की जानकारी अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन ने टि्वटर पर ट्विट करके दी। अभिषेक ने इस बात की जानकारी सुबह 9 बजकर 50 मिनट पर दी । जिसके बाद उनके पास बधाइयों का तांता लग गया है। सब ने बच्चन परिवार के इस नन्हे मेहमान का स्वागत खुले दिल और गर्मजोशी से किया।


Click it and Unblock the Notifications











