साल 2013 की सबसे बड़ी हिट 'चेन्नई एक्सप्रेस'
ऐसा तो शायद निर्माता शाहरूख खान और डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि उनकी फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' इस कदर लोगों को पसंद आयेगी और यह फिल्म रिकार्ड पर रिकार्ड तोड़ती जायेगी। ईद के मुबारक मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म ने जहां सबसे पहले सौ करोड़ की कमाई की है वहीं यह साल 2013 की अब तक की सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित हुई है।
रोहित शेट्टी की पूरी मसाला मूवी में चाहत, कॉमेडी और एक्शन का रंग भरा है शाहरूख खान और दीपिका पादुकोण ने जिन्हें पर्दे पर साथ देखने के लिए लोगों के बीच में होड़ मची है। इस फिल्म ने पाकिस्तान में सारे रिकार्ड तोड़ दिये हैं। यह फिल्म पाकिस्तान में अब तक की सबसे बड़ी भारतीय फिल्म हैं। इस फिल्म ने अभी तक वहां चार करोड़ की कमाई कर ली है।
75 करोड़ की लागत से बनीं फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' को भले ही समीक्षकों ने सौ में से सौ नंबर नहीं दिये हैं लेकिन जनता ने इसे सौ में सौ नंबर देकर साल की अब तक की सबसे बड़ी हिट फिल्म बना दी है। फिल्म की पूरी स्टारकास्ट अपनी इस कामयाबी से काफी खुश है।
रोहित ने पहली बार किंग खान के साथ काम किया है और वह काफी खुश है उनके साथ काम करके तो वहीं शाहरूख के साथ अपना फिल्मी करियर शुरू करने वाली दीपिका पादुकोण के लिए यह कामयाबी बड़ी खुशी की बात हैं, लोगों ने उनकी भी जमकर तारीफ की है। उनका तमिल लड़की का गेटअप लोगों को काफी पसंद आ रहा है। कुल मिलाकर फिल्म फूल स्पीड से पैसे कमा रही है और फिल्म ने अभी तक 200 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है।


Click it and Unblock the Notifications
