4 करोड़ की फूल स्पीड के साथ पाकट्रैक पर दौड़ रही है ‘चेन्नई एक्सप्रेस’

किसी ने सही ही कहा है कि ऊपरवाला जब भी देता है तो छप्पर फाड़ कर देता है और इस बार ऊपरवाले ने अपना छप्पर फाड़ा है बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान के लिए, जिनकी लेटेस्ट रिलीज फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' इस स्पीड से दौड़ रही है जिसे पछाड़ पाना हर किसी के बस में नहीं हैं। भारत समेत विश्व के 50 देशों में रिलीज हुई इस फिल्म ने हर डगह दर्शकों का प्यार जीता है।

सलमान खान के दीवाने पाकिस्तान में भी शाहरूख की 'चेन्नई एक्सप्रेस' ने धमाल मचा दिया है। पाकिस्तान में 'चेन्नई एक्सप्रेस' ने अब तक 4 करोड़ की कमाई कर ली है और अभी भी उसके टिकट को खरीदने के लिए लोगों में होड़ मची हुई है।

पाकिस्तान की सबसे वितरक कंपनी आईएमजीसी के प्रवक्ता मोहम्मद कादरी ने मीडिया को सूचना दी कि शाहरूख खान निर्मित और डायरेक्टर रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' पाकिस्तान में अब तक की सबसे बड़ी हिट भारतीय फिल्म है, जिसने पाकिस्तान बॉक्सऑफिस पर 4 करोड़ रुपये की कमाई की है और कराची में सारी फिल्मों के रिकार्ड तोड़ दिये हैं।

अभी भी जारी है 'चेन्नई एक्सप्रेस' का प्रमोशन

कराची में 'चेन्नई एक्सप्रेस' आठ सिनेमाघरों में लगी हुई है, इसके बावजूद इसके टिकट लोगों को आसानी से मिल नहीं रहे हैं क्योंकि लोगों ने एडवांस बुकिंग करायी हुई है।

गौरतलब है कि पाकिस्तान में अब तक सबसे ज्यादा भारतीय फिल्में सलमान खान की देखी जाती थीं जिनकी साल 2010 की सबसे बड़ी हिट फिल्म 'दबंग' अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी लेकिन अब सलमान खान नहीं बल्कि शाहरूख खान की फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाली फिल्म हो गयी है। मालूम हो कि 'चेन्नई एक्सप्रेस' में लीड रोल शाहरूख खान और दीपिका पादुकोण ने निभाया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X