IPL 8- शाहरूख ने यूं बढ़ाया 'कोलकाता नाइट राइडर्स' का हौसला..
[बॉलीवुड न्यूज] देश में एक बार फिर आईपीएल का खुमार छाया है। रोमांच से भरपूर यह खेल 8 अप्रैल से शुरू होने वाला है, जिसके लिए पूरी तैयारी की जा चुकी है। सभी टीम एक दूसरे से भिड़ने और आईपीएल कप पर कब्जा करने के लिए बेकरार है।
बहरहाल, पिछले साल की विजेता टीम यानि की शाहरूख खान कोलकाता नाइट राइडर्स इस बार अपने कप को बचाने की पूरी कोशिश करेगी। शाहरूख खान भी अपनी टीम की हौसला हफजाई में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
शाहरूख खान ने अपनी टीम का हौसला बढ़ाने के लिए ट्विटर का सहारा लिया है। अपनी आगामी फिल्मों की व्यस्त शाहरूख आईपीएल के मोह से अलग भी नहीं रह पा रहे हैं। लिहाजा, उन्होंने ट्विट किया है कि....मेरी टीम पूरे जोश में है..केकेआर के खिलाड़ी तैयार हैं और वे दिल खोलकर खेलेंगे..लव यू ऑल.. आप सब से 8 अप्रैल को मुलाकात होगी..
विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications













