..................... IPL 8 opening ceremony Shahid Kapoor, Hrithik Roshan and Anushka Sharma to perform - Hindi Filmibeat

आईपीएल 8 की ओपनिंग सेरमनी में रेंबो के इशारों पर नाचेंगे शाहिद, रितिक और अनुष्का

आईपीएल 8 की तैयारियां जोरो शोरो से शुरु हो चुकी हैं। आईपीएल के उद्घाटन समारोह में पार्टिसिपेट करने के लिए कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज जिनमें शाहिद कपूर, अनुष्का शर्मा, रितिक रौशन शामिल हैं ने तैयारियां शुरु कर दी हैं।

खबर के अनुसार रैंबो डिसूजा शाहिद कपूर, अनुष्का शर्मा और रितिक रौशन के परफॉर्मेंस को कोरियोग्राफ करेंगे। बीसीसीआई के मुताबिक उद्घाटन समारोह की पेशकश बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान करेंगे और बाकी के स्टार एक साथ स्टेडियम में प्रवेश करेंगे।

आईपीएल में हिस्सा लेने वाली आठ टीमों के कप्तान इस दौरान शपथ ग्रहण करेंगे। मौजूदा चैम्पियन कोलकाता नाइट राइर्ड्स के कप्तान गौतम गम्भीर इस दौरान ट्रॉफी पेश करेंगे।

दो घंटे चलने वाला कार्यक्रम साढ़े सात बजे शुरू होगा और इसके लिए स्टेडियम के गेट पांच बजे शाम को खुल जाएंगे। कार्यक्रम के टिकट गेट नम्बर-1 और चार या फिर आईपीएल की वेबसाइट पर 200 रुपये में खरीदी जा सकेगी।

इस पूरे कार्यक्रम का प्रसारण सोनी मैक्स और सोनी सिक्स चैनलों पर किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X