Fans reaction रैना डर गयें, कहीं विराट-अनुष्का को ना मिल जाए फुटेज
वर्ल्ड कप 2015 के सेमिफाइनल में टीम इंडिया वर्ल्ड कप पाने का मौका गंवा बैठी लेकिन विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को इतनी पब्लिसिटी मिल गयी कि अगले कुछ समय तक के लिए दोनों ने शायद ये फैसला कर लिया है कि कैमरों से एक फुट की दूरी बनकर रखनी है।
फिर चाहे वो विराट के करीबी दोस्त रैना की शादी ही क्यों ना हो। सुरेश रैना की शादी में शामिल होने के लिए अनुष्का शर्मा मुंबई से दिल्ली पहुंच गयीं लेकिन वहां जाकर भी उन्हें सुरेश रैना की शादी के फंक्शन में नहीं देखा गया।
इस बात से भले ही विराट और अनुष्का काफी संतुष्टि महसूस कर रहे हों कि उनकी तस्वीरें मीडिया तक नहीं पहुंची लेकिन उनके फैंस काफी निराश हैं।
सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इस बात पर कमेंट किया कि आखिर शादी में शामिल होने के बाद भी अनुष्का और विराट रैना की शादी की तस्वीरों में नज़र क्यों नहीं आए। बड़े ही मजेदार है इन लोगों के कमेंट आप भी डालिये एक नज़र।


Click it and Unblock the Notifications