'कोचादइयां' के ऑडियो लांच के स्पेशल गेस्ट शाहरूख खान
शाहरूख रविवार को चेन्नई में सुपरस्टार रजनीकांत की तमिल फिल्म 'कोचादइयां' के ऑडियो लांच की शोभा बढ़ाएंगे। रजनीकांत के मैनेजर ने मीडिय को बताया कि शाहरुख रविवार को ऑडियो लांच में शामिल होने के लिए राजी हो गए हैं। जब सौंदर्या अश्विन रजनीकांत ने फोन कर उनसे कार्यक्रम में आने का आग्रह किया तो वह तुरंत राजी हो गए। उन्होंने कहा कि यह उनकी खुद की फिल्म जैसी है और वह वहां आएंगे।"
मालूम हो कि 'कोचादइयां' भारत की पहली फोटो-रियलिस्टिक ऐनीमेटेड फिल्म है। इसका निर्देशन रजनीकांत की पुत्री सौंदर्या ने किया है। फिल्म में दीपिका पादुकोण, जैकी श्रॉफ, आर. सरथ कुमार, आदि पिनीशेट्टी और शोभना भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।
Did You Know: 'कोचादइयां' में रजनी की पहली पसंद दीपिका नहीं कैटरीना थीं
गौरतलब है कि तमिल सिनेमा के भगवान कहे जाने वाल रजनीकांत की मोस्टअवेटड फिल्म 'कोचादइयां' का इंतजार बेताबी से हो रहा है। फिल्म 11 अप्रैल को प्रदर्शित होने जा रही है। फिल्म के बारे में फिल्म की निर्देशिका सौंदर्या रजनीकांत अश्विन ने कहा कि यह फिल्म भारतीय सिनेमा की पहचान को बदल कर रख देगी।
गॉड की हिरोईन बनीं दीपिका.. कमाये तीन करोड़
पिछले साल भारतीय सिनेमा ने सौ साल पूरे किए। 'कोचादइयां' भारतीय सिनेमा का अगला चरण होगी। भारत में पहली बार कोई पूरी की पूरी फीचर फिल्म परफार्मेस कैप्चर तकनीक पर बनी है।
Did You Know: फिल्म 'कोचादइयां' एक 3d फिल्म है, पहले इस फिल्म के लिए कैटरीना कैफ को लिये जाने की बात हो रही थी लेकिन एन मौके पर कैटरीना की जगह दीपिका पादुकोण को ले लिया गया है। फिल्म के लिए दीपिका पादुकोण ने दो दिन के तीन करोड़ रूपये लिये थे। फिल्म की डिजाइनर नीता लूला हैं। जिन्होंने भी फिल्म से जुड़ना अपने लिए सौभाग्य बताया।


Click it and Unblock the Notifications
