'कोचादइयां' बदल देगी भारतीय सिनेमा की पहचान'

पिछले साल भारतीय सिनेमा ने सौ साल पूरे किए। 'कोचादइयां' भारतीय सिनेमा का अगला चरण होगी। भारत में पहली बार कोई पूरी की पूरी फीचर फिल्म परफार्मेस कैप्चर तकनीक पर बनी है।
फिल्म 'कोचादइयां' एक 3d फिल्म है, पहले इस फिल्म के लिए कैटरीना कैफ को लिये जाने की बात हो रही थी लेकिन एन मौके पर कैटरीना की जगह दीपिका पादुकोण को ले लिया गया है। फिल्म के लिए दीपिका पादुकोण ने दो दिन के तीन करोड़ रूपये लिये थे। फिल्म की डिजाइनर नीता लूला हैं। जिन्होंने भी फिल्म से जुड़ना अपने लिए सौभाग्य बताया।
डिजायनर नीता लूला ने फिल्म 'कोचादइयां - द लीजेंड' में अभिनेता रजनीकांत सहित सभी कलाकारों के पहनावे और रूप सज्जा पर काम किया है। फिल्म की निर्देशिका सौंदर्या रजनीकांत अश्विन ने फिल्म में शानदार काम के लिए नीता की जमकर तारीफ की। नीता राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता हैं।
गॉड की हिरोईन बनीं दीपिका.. कमाये तीन करोड़
यह फिल्म तमिल, हिंदी, तेलुगू, मराठी, भोजपुरी, बांग्ला और पंजाबी भाषाओं में प्रदर्शित होगी। बाद में फिल्म का अंग्रेजी संस्करण भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित किया जाएगा।ऑस्कर विजेता संगीतकार ए. आर. रहमान ने फिल्म का संगीत तैयार किया है।


Click it and Unblock the Notifications