शाहरुख खान और राजकुमार हिरानी की फिल्म को लेकर बड़ा खुलासा? पंजाब, कनाडा और कॉमेडी!
सुपरस्टार शाहरुख खान काफी समय से एक फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। उनका नाम इस फिल्म के लिए निर्देशक राजकुमार हिरानी के साथ जोड़ा जा रहा है। गौरतलब है कि शाहरुख खान आखिरी बार फिल्म जीरो में नजर आए थे जो कि एक फ्लॉप फिल्म साबित हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा नजर आईं थीं। इस फिल्म के बाद शाहरुख खान ने किसी फिल्म के लिए हां नहीं कहा है और उनका कहना था कि...
जब तक उनको कोई स्क्रिप्ट काफी ज्यादा पसंद नहीं आएगी वो हां नहीं कहेंगे। अब राजकुमार हिरानी की इस फिल्म को लेकर एक खबर सामने आई है और इसकी स्क्रिप्ट को लेकर चर्चा हो रहा है। पता चला है कि ये फिल्म एक सोशल कॉमेडी साबित होने वाली है जोकि पंजाब और कनाडा के बीच झूलती रहती है। इस फिल्म में उस आदमी की कहानी दिखाई जाएगी जोकि पंजाब से कनाडा जाने के लिए बेताब है लेकिन उसको काफी समस्या का सामना करना पड़ता है।
'काला सोना' और 'जाल' जैसी फिल्मों के निर्माता हरीश शाह का निधन- सदमें में बॉलीवुड


Click it and Unblock the Notifications