'काला सोना' और 'जाल' जैसी फिल्मों के निर्माता हरीश शाह का निधन- सदमें में बॉलीवुड
साल 2020 में बॉलीवुड के लिए कैसा गया है ये तो सभी जानते हैं। एक के बाद एक बुरी खबरों ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। कई सितारे हमें छोड़कर हमेशा के लिए चले गए। ऐसे में एक और बुरी खबर आ रही है और वो ये है कि.. मशहूर फिल्ममेकर हरीश शाह का निधन हो गया है वो अब हमारे बीच नहीं हैं। हरीश शाह ने कई धमाकेदार फिल्में हिंदी सिनेमा को दी हैं जोकि हमेशा ही याद रखी जाएंगी।
हरीश शाह फिल्म निर्माता और निर्देशक थे जिन्होने अपने करियर में धन दौलत, जलजला और अब इंसाफ होगा जैसी कुछ दमदार फिल्में दी हैं। उनके निधन खबर आते ही लोग काफी ज्यादा शोक में इंडस्ट्री में मातम का माहौल है।

इसके पहले इरफान खान, ऋषि कपूर, साजिद खान, सुशांत सिंह राजपूत, सरोज खान सहित कई सितारों इंडस्ट्री को अलिवदा कहा है। हरीश शाह ने फिल्म जाल, राम तेरे कितने नाम, होटल, काला सोना, मेरे जीवन साथी और दिल और मोहब्बत को उन्होंने प्रोड्यूस किया था।
हरीश शाह ने कई अवाॉर्ड भी अपने नाम किए थे। हरीश शाह के मौत का कारण कैंसर बताया जा रहा है। वो लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। उनका इलाज चल रहा था और कई बार वो अस्पताल में एडमिट हो चुके थे।
मंगलवार 7 जुलाई को उन्होने अंतिम सांस ली। उनकी मौत की खबर उनके भाई ने कंफर्म की थी जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोग उनको श्रद्धांजलि दे रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications