..................... Shahrukh Khan and Kajol may come together for Hindi Medium sequel - Hindi Filmibeat

इस धमाकेदार सीक्वल में साथ आ सकती है शाहरुख खान- काजोल की जोड़ी!

शाहरुख खान- काजोल बॉलीवुड की ऐसी जोड़ी हैं, जिन्हें फैंस आज तक उतना ही प्यार करते हैं। रोहित शेट्टी की दिलवाले भले ना चली हो.. लेकिन शाहरुख- काजोल के फैंस तो क्रेजी हो चुके थे। अफवाहों की मानें तो शाहरुख- जोड़ी एक बार फिर साथ दिख सकती है। सूत्रों के अनुसार, निर्माता दिनेश विजन ने अपनी फिल्म हिंदी मीडियम सीक्वल के लिए इन दो सितारों को अप्रोच किया है।

[यहां पढ़ें- शाहरुख खान इंटरव्यू]

साल 2017 में रिलीज इरफान खान स्टारर फिल्म हिंदी मीडियम बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। फिल्म ने जमकर प्रॉफिट कमाया था। फिल्म के कंटेंट और साकेत चौधरी के डाइरेक्शन को खूब सराहा गया था। लेकिन बता दें, हिंदी मीडियम सीक्वल को साकेत नहीं, बल्कि होमी अदजानिया डाइरेक्ट करेंगे।

srk-kajol

हिंदी मीडियम के सीक्वल में इरफान खान भी अपने पहले वाले किरदार में ही नजर आएंगे। सिर्फ फिल्म की पृष्ठभूमि भारत ना होकर, अमेरिका की होगी। खास बात है कि शाहरुख और इरफान खान ने भी इससे पहले फिल्म 'बिल्लू' में साथ काम किया था और दोनों में अच्छी दोस्ती है।

हालांकि अभी तक फिल्म को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। लेकिन यदि इस स्टारकास्ट के साथ हिंदी मीडियम सीक्वल आती है तो फैंस को बेहद खुशी होगी। शाहरुख, इरफान और काजोल.. हम तो अभी से इस फिल्म के लिए बेसब्र हैं। उम्मीद करते हैं कि सीक्वल की स्क्रिप्ट भी उतनी ही तगड़ी हो.. जितनी हिंदी मीडियम की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X