शाहरूख ने मांगा अमिताभ से आटोग्राफ
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने हाल ही मे कहा था कि आजकल पुरानी स्मृतियों को पोस्टर के रूप में सहेज कर रखना बहुत दुर्लभ हो गया है। जो लोग ऐसा कर पाते हैं वो वाकई में तारीफ के लायक है। इसलिए अमिताभ बच्चन ने शाहरूख खान के लिए अपनी फिल्म डॉन के पोस्टर पर हस्ताक्षर किये।
इस बात की जानकारी अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर दी है। अमिताभ ने लिखा है कि मैं, शाहरूख और दिलीप साहब तीनों फिल्मफेयर के कवर पेज के लिए शूट कर रहे थे। फोटो शूट के बाद शाहरुख ने मुझसे 'डॉन' के मूल पोस्टर पर हस्ताक्षर करने के लिए कहा, जो मैंने कर दिया। अमिताभ ने कहा कि दोस्तों हमारे बच्चों को पता होना चाहिए कि बीता वक्त कैसा था क्योंकि अतित के बिना वर्तमान नहीं होता।
मालूम हो कि फिल्मफेयर मैंगजिन ने भी भारतीय सिनेमा के सौ साल को बहुत ही रोचक ढंग से सेलिब्रेट करने की सोची है। फिल्मफेयर के कवर पेज पर पहली बार हिंदी सिनेमा की तीन पीढियां दिलीप कुमार, अमिताभ बच्चन और शाहरूख खान की फोटो के प्रकाशित करने का फैसला किया है।आपको बता दें कि अमिताभ हो या शाहरूख खान.. सभी को कहा जाता है कि वो भारत के ट्रेजिडी किंग दिलीप कुमार की कॉपी करते हैं। शाहरूख की तो शक्ल को भी लोग दिलीप कुमार से मिला देते हैं। अमिताभ और दिलीप कुमार ने सुपरहिट फिल्म शक्ति में काम किया था तो वहीं अमिताभ और शाहरूख ने कभी खुशी कभी गम और मोहब्बतें में साथ काम किया है। तो वहीं किंग खान ने दिलीप कुमार की तरह पर्दे पर देवदास और अमिताभ की तरह डॉन का रोल निभाया है।


Click it and Unblock the Notifications
