शाहरूख और अमिताभ की अनदेखी तस्वीरें
बैंगलोर। जब भी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की बात की जाती है तब शाहरूख खान और अमिताभ बच्चन का नाम लिया जाता है। जिन्होने एक गैर फिल्मी बैकग्राउंड से अपने लिए फिल्म इंडस्ट्री में जगह बनाई है। अमिताभ बच्चन को फिल्मी दुनिया का महानायक कहा जाता है और आज दुनिया भर में उनके प्रशंसक फैले हुए हैं।
एक बार शाहरूख खान ने अमिताभ बच्चन की तारीफ करते हुए कहा था कि अमिताभ हिंदी सिनेमा में अपने योगदान को बच्चन फिल्म्स के नाम से डिस्क्राइब कर सकते हैं। उनका फिल्मों में दिया गया योगदान, अतुलनीय है।
अभिनेत्री शबाना आजमी ने अमिताभ बच्चन के बारे में कहा था कि वह सही मायनों में एक सुपरस्टार हैं। उनके बिना बॉलीवुड की कल्पना ही नहीं की जा सकती है। वहीं अपने संजीदा अभिनय के लिए जाने-जाने वाले अजय देवगन का कहना है कि हम सभी अभिनेता कही न कहीं अमिताभ बच्चन का अनुसरण करते हैं।
यहां देखें इन शाहरूख और अमिताभ की कुछ अनदेखी तस्वीरें।


Click it and Unblock the Notifications











