..................... 250 करोड़ी फिल्म से शाहरुख खान करेंगे बड़ा धमाका Shahrukh khan all set to do Double Role in Atlee mega budget film? - Hindi Filmibeat

250 करोड़ी फिल्म से शाहरुख खान करेंगे बड़ा धमाका? सातवीं बार डबल रोल के लिए कसी कमर!

सुपरस्टार शाहरुख खान को लेकर मशहूर है कि वो जब भी कोई फिल्म करते हैं तो उस किरदार को काफी धमाकेदार बनाते हैं। हालांकि फिल्म जीरो के बाद उन्होने काफी लंबा गैप रखा है। इस समय उनकी एक फिल्म को लेकर खबर सामने आई है जिसमें सुपरस्टार डबल रोल के साथ नजर आने वाले हैं। हम बात कर रहे हैं अटली की फिल्म की जिसका हिस्सा सुपरस्टार बनने वाले हैं।

हालांकि फिल्म का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है कि लेकिन इसको लेकर कई रिपोर्ट्स जरूर सामने आ रहीं हैं। खबर है कि इस फिल्म को एटली बना रहे हैं और इसका बजट करीब 250 करोड़ होने वाला है। ऐसी खबरें हैं कि इसी तरह की एक फिल्म सिद्धार्थ मल्होत्रा करने वाले थे जिसमें उनका डबल रोल था लेकिन उनको फिल्म बंद करनी पड़ी है। शाहरुख खान ने अपने करियर में कई बार डबल रोल किया है लेकिन ये फिल्म कुछ खास होने वाली है।

फैंस इंतजार कर रहे हैं

फैंस इंतजार कर रहे हैं

फिलहाल फैंस इंतजार कर रहे हैं कि कब शाहरुख खान इस फिल्म का आधिकारिक ऐलान करते हैं। सभी फैंस के लिए ये फिल्म किसी तोहफे से कम नहीं है।

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो इस समय शाहरुख खान फिल्म पठान को लेकर चर्चा में चल रहे हैं जिसको लेकर शूटिंग शुरु है। इस फिल्म से आए दिन किसी ना किसी तरह की खबर सामने आती रहती है।

पठान में दीपिका पादुकोण

पठान में दीपिका पादुकोण

फिल्म की लीड एक्ट्रेस की बात करें तो इसमें दीपिका पादुकोण नजर आने वाली हैं। इस बात का खुलासा दीपिका ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था।

सरप्राइज करने वाले हैं

सरप्राइज करने वाले हैं

शाहरुख खान इस फिल्म से फैंस को पूरी तरह सरप्राइज करने वाले हैं, यही कारण है कि उन्होने अपना लुक रिवील नहीं किया है।

राजकुमार हिरानी की फिल्म

राजकुमार हिरानी की फिल्म

इसके अलावा खबर थी कि शाहरुख खान राजकुमार हिरानी की एक फिल्म करने वाले हैं जिसकी कहानी पर काम चल रहा है।

कई ब्लॉकबस्टर फिल्में?

कई ब्लॉकबस्टर फिल्में?

अगर ऐसा होता है तो निश्चित ही शाहरुख खान कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में नजर आने वाले हैं, जो फैंस के लिए बेहतरीन होगा।

जाह्नवी कपूर ने चलाया बैटरी रिक्शा, सोशल मीडिया पर वीडियो देख चौंक गए फैंस!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X