जाह्नवी कपूर ने चलाया बैटरी रिक्शा, सोशल मीडिया पर वीडियो देख चौंक गए फैंस!
श्रीदेवी की बेटी अभिनेत्री जाह्नवी कपूर इस समय अपने फिल्म की शूटिंग में काफी ज्यादा बिजी हैं। शूटिंग के इस शेड्यूल में वो कई बार सेट पर मस्ती करती हुईं नजर आती रहती हैं। जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया पर कई बार तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती हैं जिनको फैंस काफी पसंद करते हैं। इस समय भी कुछ ऐसा हुआ है जब सोशल मीडिया पर जाह्नवी कपूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में जाह्नवी कपूर बैटरी रिक्शा यानि ई-रिक्शा चलाती हुईं नजर आ रहीं हैं। जाह्नवी कपूर इस दौरान काफी ज्यादा खुश हैं और मस्ती करती हुईं नजर आ रहीं हैं। जाह्नवी कपूर ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए एक कैप्शन भी लिखा है कि.. 'शूटिंग मस्ती है।' अभिनेत्री ने इसके अलावा कुछ तस्वीरें भी साझा कीं हैं और एक वीडियो में अपनी मेकअप टीम से मजाक करतीं नजर आ रही हैं, जाह्नवी ने उनकी मेकअप कर रही महिला के लुक की तारीफ की है।

तस्वीर साझा की है
इसके अलावा जाह्नवी कपूर ने एक तस्वीर साझा की है जिसमें शीशे पर उनकी झलक नजर आ रही है। जाह्नवी कपूर उन कलाकारों में से एक हैं जिनको काफी कम समय में ही बड़ी उपलब्धि मिल गई है।

वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो इस समय अभिनेत्री जाह्नवी कपूर फिल्म गुडलक जेरी और दोस्ताना 2 जैसी फिल्मों को लेकर बिजी हैं।

धड़क
उन्होने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत फिल्म धड़क से की थी जिसमें उनको काफी पसंद किया गया था।

मराठी फिल्म
ये फिल्म मराठी फिल्म सैराट की रीमेक थी जिसमें उनके साथ अभिनेता ईशान खट्टर नजर आए थे और काफी धमाकेदार अभिनय किया था।

गुंजन सक्सेना
जाह्नवी कपूर इसके अलावा फिल्म गुंजन सक्सेना द कारगिल गर्ल में नजर आईं थीं जिसको कुछ खास पसंद नहीं किया गया था।
गोविंदा के गाने पर इस बच्चे का डांस देख पागल हुए सुनील शेट्टी, वीडियो साझा कर बोली ये बात!


Click it and Unblock the Notifications