गोविंदा के गाने पर इस बच्चे का डांस देख पागल हुए सुनील शेट्टी, वीडियो साझा कर बोली ये बात!
सोशल मीडिया पर अक्सर देखा जाता है कि किसी ना किसी तरह का टैलेंट नजर आता है जिसको लोग काफी ज्यादा पसंद करते हैं और उनकी तारीफ होती है। इस समय एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जो कि सुनील शेट्टी ने साझा किया है। दरअसल एक बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा जो कि गोविंदा के एक गानों पर डांस करता हुआ नजर आ रहा है। ये बच्चा 'एक चुम्मा तो हमको उधार' और 'पक चिक पक राजा बाबू' जैसे गानों थिरकता नजर आ रहा है।
इस वीडियो को आशीष चौहान ने साझा किया था और इसको रिट्वीट करते हुए सुनील शेट्टी ने लिखा है कि.. 'धन्यवाद आशीष चौहान इस शानदार बच्चे के टैलेंट को साझा करने के लिए।

भगवान इसको आशीर्वाद दे और दुनिया इसको टैलेंट को पहचाने। चलो इसको मशहूर करते हैं।' सुनील शेट्टी के इस काम को फैंस काफी सराह रहे हैं और लोगों का मानना है कि उन्होने अच्छा काम किया है।
हालांकि फैंस इसकी तरफ भी देख रहे हैं कि इस वीडियो पर सुपरस्टार गोविंदा भी रिएक्ट करें। हालांकि इस वीडियो पर गोविंदा का किसी तरह का रिएक्शन नहीं आया है।
गौरतलब है गोविंदा की डांस स्किल्स से करोड़ों लोग प्रभावित हैं और उनको डांस करते देखना काफी शानदार माना जाता है। गोविंदा ने अपने डांस के साथ लोगों को एक अलग तरह की डांसिंग स्टाइल से रूबरू करवाया था। फिलहाल आप देखिए इस बच्चे का डांस...


Click it and Unblock the Notifications