IPL 2015 Final के दिन शाहरुख-अबराम sad
आइपीएल 2015 की शुरुआत जबरदस्त हुई, क्रिकेट के साथ ही शाहरुख खान के बेटे अबराम ने लोगों को काफी मन लुभाया और आइपीएल 2015 को काफी यादगार बना दिया। लेकिन आइपीएल के फाइनल के दिन शाहरुख खान और अबराम दोनों ही उदास थे क्योंकि केकेआर जो नहीं थी फाइनल टीम्स में।
शाहरुख खान ने आइपीएल 2015 फाइनल्स के शुरु होने से पहले दुख ट्विटर पर अपना दुख जाहिर करते हुए लिखा महसूस कर रहा हूं "कितना बुरा लगता है जब ईडन गार्डन में फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स को नहीं देख पा रहा। खासतौर पर जब मेरा छोटा बेटा अभी तक केकेआर के लिए चीयर कर रहा है। मुंबई इंडियन्स और चेन्नई सुपर किंग्स को ढेर सारी शुभकामनाएं।"
खैर सिर्फ शाहरुख खान ही नहीं बल्कि हम सभी इस बात से दुखी थे कि आइपीएल फाइनल में हम शाहरुख खान और अबराम को नहीं देख सके। हर किसी को इंतजार था कि शाहरुख खान और अबराम को एक बार फिर से स्टेडियम में मस्ती करते हेए देखने को मिलेगा।
चलो कोई बात नहीं इस साल का तो बेस्ट मोमेंट अबराम ही चुरा ले गये। अगले साल शायद ट्रॉफी भी ले जाएं।


Click it and Unblock the Notifications












