IPL 2015 मुंबई इंडियन्स जीती लेकिन बेस्ट मोमेंट चुरा ले गये शाहरुख के अबराम!
आइपीएल 2015 के फाइनल में आखिरकार मुंबई इंडियन्स ने जीत हासिल करके ट्रॉफी अपने नाम कर ली। लेकिन इस साल के आइपील की सारी रौनक तो चुरा ले गये शाहरुख खान और उनके शहजादे अबराम। जिस तरह से कोलकाता नाइट राइडर्स को इस साल अबराम ने अपने पापा शाहरुख खान के साथ चीयर किया उस पल ने क्रिकेट के दीवानों का दिल ही जीत लिया।
कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के मालिक शाहरुख खान ने अपने बेटे अबराम के साथ साल 2015 के आइपीएल में काफी मस्ती की और यहां तक कि इस साल के आइपीएल को हारने के बावजूद शाहरुख खान और अबराम के मोमेंट इस साल आईपीएल के बेस्ट मोमेंट बन गये हैं। ट्विटर पर शाहरुख खान के फैंस ने कहा कि मुंबई इंडियन्स इस बार जीत गयी अगली बार हम जीतेंगे।
ट्वीट- एक तरफ जहां मुंबई इंडियन्स ने आइपीएल का ये सीजन जीत लिया है वहीं बेस्ट आइपीएल मोमेंट था ये (शाहरुख खान और अबराम की तस्वीर) अगला सीजन हमारा होगा। कोलकाता नाइट राइडर्स का।
वैसे तो ये आप भी मानेंगे ही कि इस साल अबराम और शाहरुख खान ने जितनी सुर्खियां बटोरीं उतनी तो मुंबई इंडियन्स ने ये सीजन जीतकर भी नहीं बटोरी हैं। सच ही है- हार के जीतने वाले को बाजीकर कहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications












