शाहरुख ने सलमान को कहा शुक्रिया, किंग खान जो बुलाया
हाल ही में सलमान खान ने शाहरुख को एक ईवेंट के दौरान बॉलीवुड का किंग खान बुलाया और उसके जवाब में शुक्रवार को हुए ईवेंट के दौरान शाहरुख ने धन्यवाद कहा।
किंग खान बुलाने के लिए शुक्रिया- शाहरुख खान
हालांकि शाहरुख ने मीडिया द्वारा घुमा फिराकर पूछे गये सवाल का जवाब भी थोड़ा घुमा फिराकर दिया उन्होंने कहा- "मुझे किंग खान का खिताब दिया गया है, मैंने इसके लिए काफी मेहनत की है। इतने सालों में दिल लगाकर मेहनत की है। ऐसे में इस धरती पर अगर कोई भी
कहीं भी मुझे किंग खान कहता है तो मैं उसका धन्यवाद करता हूं और ये मेरे लिए फक्र की बात है।"
सवाल में भी सलमान का नाम नहीं था और शाहरुख ने जवाब में भी सलमान का नाम नहीं लिया लेकिन उनका ये अंदाज लोगों को जरुर भा गया। आखिर शाहरुख ने घुमा के ही सही लेकिन सलमान खान को धन्यवाद तो कहा। लोगों के लिए तो यही काफी है।
सलमान को लेकर पूछे गये सवालों से परेशान हैं शाहरुख
वैसे आपको बता दें कि शाहरुख अब सलमान को लेकर पूछे जाने वाले सवालों से काफी तंग हो चुके हैं। कुछ दिनों पहले ही एक टीवी ईवेंट के दौरान शाहरुख ने बार बार सलमान को लेकर पूछे जा रहे सवाल पर कहा- "यार अब तो हम गले भी मिल लिये, एकदूसरे से प्यार भी करते हैं, अब तो ये सवाल बंद कर दो। कब तक ये पूछते रहोगे।"


Click it and Unblock the Notifications












