अमेरिकी टॉप टेन फिल्म में जब तक है जान...
बॉलीवुड को इतराने का वक्त आ गया है क्योंकि उसकी फिल्म को लोग केवल भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी पसंद कर रहे हैं। उसे अपने ऊपर गर्व होना चाहिए क्योकि उसके पास ऐसे कलाकार हैं जिन्हें दुनिया तहेदिल से सम्मान करती है। वो हमेशा दिवंगत निर्माता-निर्देशक यश चोपड़ा का कर्जदार रहेगा क्योंकि यश जी जाते-जाते भी ऐसी कृति का अविष्कार कर गये जिसे लोग कभी भी भूल नहीं सकते हैं।
यश चोपड़ा की अंतिम फिल्म जब तक है जान की सफलता का सफर बदस्तूर जारी है। घरेलू सिनेमाघरों में तो फिल्म धूम मचा ही रही है अमेरिका के टॉप टेन लिस्ट में भी जब तक है जान पहुंच चुकी है। यूएस बॉक्स ऑफिस पर टॉप टेन फिल्मों में से आठंवी पोजिशन पर कब्जा जमाने वाली फिल्म जब तक... को देखकर अमेरिका में रहने वाले भारतीय बहुत खुश हैं उनके मुंह से तारीफ के सिवाय और कुछ निकल ही नहीं रहा है।
अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर जब तक है जान... ने अब तक 13 लाख डॉलर कमा लिया है उम्मीद की जा रही है कि यह सिलसिला आने वाले एक हफ्ते में यूं ही बरकरार रहेगा। तो वहीं घरेलू सिनेमाघरों में जब तक है जान ने 123 करोड़ कमा लिये हैं और आने वाले दस दिनों में भी उम्मीद की जा रही है कि फिल्म अच्छा बिजनेस करती रहेगी।

Click it and Unblock the Notifications
