सबसे शाना कौन में मिल बैठे तीन यार शाहरुख, फराह और करन

बॉलीवुड में दोस्ती की परिभाषाएं अक्सर बदलती रहती हैं। पिछले कुछ समय से शाहरुख खान के दो करीबी दोस्तों करन जौहर और फराह खान की दोस्ती के समीकरण भी बदलते से दिख रहे थे लेकिन हाल ही में सबसे शाना कौन शो के दौरान ये तीनों दोस्त फिर से साथ मस्ती करते नज़र आए। शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर सबसे शाना कौन की तस्वीर शेयर की जिसमें शाहरुख खान, फराह खान और करन जौहर और अनुष्का शर्मा के साथ आलिया भट्ट भी नज़र आईं।

इस तस्वीर के साथ शाहरुख खान ने टैगलाइन लिखी आप सबसे ये शेयर करना चाहता हूं कि आज रात आरके स्टटूडियों में चार दोस्त सबसे शाना कौन में आए हैं। बेहतरीन..। वैसे अनुष्का शर्मा का इस शो में आना कहीं ना कहीं उनकी आने वाली फिल्म एनएच10 के प्रमोशन का हिस्सा भी नज़र आ रहा है क्योंकि फिल्म रिलीज हो रही है 13 मार्च को और ये शो 2 मार्च से टीवी पर प्रसारित होगा।

खैर हमारे लिये खुशी की ये बात है कि शाहरुख खान और करन जौहर के बीच बढ़ती दूरियों की जो खबरें सुर्खियां बना रही थीं आखिरकार अब उनपर विराम लग जाएगा। शाहरुख खान और करन जौहर की दोस्ती एक बार फिर से खबरों में आ जाएगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X