फिल्म में शाहरूख खान, फिर भी 17 और सितारों की होगी मौजूदगी!
चेन्नई एक्सप्रेस की बेजोड़ सफलता के बाद रोहित शेट्टी और शाहरूख खान एक बार फिर से साथ धमाल मचाने वाले हैं। जी हां, यह फिल्म 4 मार्च से फ्लोर पर आएगी। खबरों के अनुसार, यह फिल्म 'चलती का नाम गाड़ी' की रिमेक होगी। जिसमें रोहित ने काफी समय बाद शाहरूख और काजोल को साथ लाने की कोशिश की है।

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में वरूण धवन और कृति सेनन भी मुख्य किरदारों में होंगे। लेकिन एक मिनट, सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि आपको बता दें, उम्मीद है कि फिल्म में एक नहीं, दो नहीं बल्कि 21 और बड़े सितारे काम करते नजर आएंगे। और फिल्म में इनका कोई कैमियो या गाना नहीं, बल्कि फुल एक्टिंग होगी।
पढ़ें- फिर टूटी शाहरूख की दोस्ती
रोहित शेट्टी ने एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान इस खबर पर बात करते हुए कहा कि, 'हां इस फिल्म के लिए 17 सितारों को लिया जाएगा। लेकिन जब तक स्टार्स को साइन नहीं कर लिया जाता या बाकी काम नहीं हो जाते, इस खबर की पुष्टि नहीं की जा सकती। हम इस बात को अभी कंफर्म नहीं कर सकते।'
बहरहाल, अब यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि रोहित शाहरूख की इस फिल्म में किन किन सितारों को लेते हैं। क्योंकि लिस्ट काफी लंबी है। वहीं, उम्मीद कर सकते हैं कि एक बार फिर सलमान और शाहरूख को साथ देखने का ख्वाब पूरा हो जाए। जबकि शाहरूख के साथ अजय देवगन को देखने की चाहत की उनके फैंस में होगी, क्योंकि दोनों ही रोहित शेट्टी के फेवरिट हैं।
पढ़ें- तो आपको शाहरूख से मिलती 'जादू की झप्पी'
गौरतलब है कि, रोहित अपनी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं और कोई रिस्क नहीं लेना चाहते। इस फिल्म के लिए हो सकता है रोहित क्रिसमस का दिन ब्लॉक कर लें। क्योंकि 2015 की बाकी बड़ी तारीखों को, जैसे ईद, दिवाली, पहले से ब्लॉक कर लिया गया है। बहरहाल, अगर रोहित दिसंबर में फिल्म रिलीज करते हैं तो भी उनके सामने दो बड़ी फिल्में होगीं। एक इम्तियाज अली की तमाशा, जिसमें दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर की जोड़ी होगी। वहीं, दूसरी फिल्म संजय लीला भंसाली की बाजीराव मस्तानी।


Click it and Unblock the Notifications













