प्लीज.. मेरे और दोस्त सलमान की बातें निजी ही रहने दें..
कहते हैं ना सच्चा मुसलमान वो ही है जो कि रमजान के पाक महीने में सच बोलता है और किंग खान भी उन सच्चे लोगों में से ही हैं जिन्होंने रमजान के पाक साफ महीने में वह बात कह दी जिसको सुनने के लिए पूरा हिंदुस्तान ना जाने कबसे बेकरार था। एबीपी न्यूज पर अपनी आने वाली फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' के लिए दीपिका के साथ पहुंच शाहरूख खान ने माना कि सलमान खान उनके दोस्त हैं।
शाहरूख ने कहा कि मैंने कभी भी पब्लिक में अपने और सलमान के रिश्तों के बारे में नहीं कहा और ना ही मेरे दोस्त सलमान ने भी कभी इस बात का जिक्र किया। कुछ चीजे दोस्तों के बीच में निजी ही रहने दीजिये। मीडिया में मेरे और उनके लेकर काफी कुछ कहा जा चुका है इसलिए अब मैं और कुछ भी कह कर कोई बखेड़ा खड़ा नहीं करना चाहता।
बाबा सिद्दिकि की इफ्तार पार्टी में जो कुछ भी हुआ वो मेरे लिए काफी अनमोल है लेकिन मैं उस बारे में कुछ भी कहना नहीं चाहता। शाहरूख के हाव-भाव बता रहे थे कि अगर सलमान शायद आज एक इशारा दे दें तो वह अपनी सारी कड़वाहट मिलाकर प्यार से गलेमिल जायेंगे। फिलहाल वह दिन कभी आयेगा भी कि नहीं यह भी एक सोचनीय विषय है।
फिलहाल 9 अगस्त को शाहरूख की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस रिलीज हो रही है। फिल्म में उनके साथ ओम शांति ओम के बाद दीपिका पादुकोण काम कर रही हैं। फिल्म के गाने लोगों को पसंद आ रहे हैं। फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी हैं तो फिल्म के निर्माता शाहरूख खान ही हैं। देखते हैं इस बार कि ईद शाहरूख के लिए सलमान खान की ईद की तरह लकी साबित होती है कि नहीं?


Click it and Unblock the Notifications
