शाहरुख-सलमान के मिलने पर नेशनल हॉलीडे होना चाहिए!
शाहरुख खान और सलमान खान दोनों के बीच की दरार लोगों के लिए किसी नेशनल ईश्यू से कम नहीं था। लोग हमेशा ये दुआ करते थे कि शाहरुख खान और सलमान काश कि एक हो जाएं। फिर से दोस्त हो जाएं और एक बार फिर से दोनों को किसी फिल्म में साथ देखने को मिले। और लगता है कि रमदान के पावन मौके पर अल्लाह ने अपने बंदों की सुन ली और शाहरुख खान और सलमान खान को एक कर दिया। हालांकि अभी तक इस एक दिन की दोस्ती का भविष्य क्या होगा इस पर लोगों को थोड़ा कंफ्यून है लेकिन फिर भी इस एक ऐतिहासिक पल को लेकर भी लोग काफी खुश हैं और बाबा सिद्दिकी को दुआ दे रहे हैं क्योंकि उन्हीं की इफ्तार पार्टी में शाहरुख खान और सलमान खान एक दूसरे के गले लगे थे।
बाबा सिद्दिकी की इफ्तार पार्टी के दौरान शाहरुख खान और सलमान खान एक दूसरे से मिले और एक दूसरे को गले से भी लगाया। बाबा सिद्दिकी की इस पार्टी में शाहरुख खान और सलमान खान के अलावा और भी की बॉलीवुड सेलिब्रिटी मौजूद थे। जिनमें आदित्य पंचोली, सूरज पंचोली, बोनी कपूर आदि शामिल हैं। सलमान खान के साथ उनके पिता सलीम खान भी इस इफ्तार पार्टी का हिस्सा थे। जब शाहरुख खान और सलमान खान ने एक दूसरे को गले लगाया तो उस समय सलीम खान ने शाहरुख खान का हाथ पकड़ रखा था यूं लगा कि शायद सलीम खान ने ही शाहरुख खान और सलमान खान को गले लगने के लिए कहा और उनका कहा मानकर दोनों गले लग गये।
सलमान खान और शाहरुख खान के फैन्स इसबात से बेहद खुश है कि उनके दो पसंदीदा सितारे आखिरकार एक दूसरे के साथ मिल ही गये। और सभी को उम्मीद है कि आने वाले समय में दोनों एक्टर एक दूसरे के साथ मिलकर रहेंगे और साथ में कोई फिल्म भी करेंगे। ताकि उनके फैन्स को यकीन हो जाए की वाकई दोनों सितारे एक हो गये हैं।


Click it and Unblock the Notifications











