..................... Kismat Konnection: Shahid Kapoor, Vidya Balan set to be neighbours - Hindi Filmibeat

किस्मत कनेक्शन: एक्स प्रेमिका के घर के बगल शाहिद का आशियाना

महेश भट्ट की फिल्म पापा कहते हैं का हिट सांग है .. घर से निकलते ही..कुछ दूर चलते ही..रस्ते में है उसका घर...जो कि इन दिनों शायद शाहिद कपूर के ऊपर बिल्कुल फिट बैठ रहा है। क्योंकि शाहिद मियां ने अपना नया घर अपनी पूर्व प्रेमिका विद्या बालन के घर के ही पास खरीदा है।

जी हां दोस्तों यह बात पूरी तरह से सही है। शाहिद ने जूहू के एक लग्जरी अपार्टमेंट में 32 करोड़ का घर खरीदा है जिससे थोड़ी ही दूर पर विद्या बालन अपने पति सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ रहती हैं।

सोनाक्षी-शाहिद के बीच केवल एक ही रिश्ता हैं और वो है....

मालूम हो कि करीना कपूर से पूरे पांच साल तक रिश्ता रखने वाले ब्रेकअप के बाद काफी टूट गये थे और अकेले हो गये थे, ऐसे मुश्किल वक्त में शाहिद के करीब विद्या बालन आ गयी थीं। हालांकि करीना की ही तरह विद्या भी शाहिद से उम्र में काफी बड़ी थीं।

विद्या बालन, सिद्धार्थ की तीसरी पत्नी हैं

दोनों ने काफी क्वालिटी टाइम बिताया था, दोनों ने साथ में किस्मत कनेक्शन जैसी फिल्म भी की लेकिन फिल्म के फ्लॉप होते ही विद्या, शाहिद से दूर हो गयीं और फिर उनकी जिंदगी में यूटीवी मोशन के हेड सिद्धार्थ रॉय कपूर आये जिनके साथ डेटिंग करने के बाद विद्या ने साल 2012 में उनसे शादी कर लीं। विद्या बालन, सिद्धार्थ की तीसरी पत्नी हैं।

तो वहीं दूसरी ओर शाहिद की जिंदगी में विद्या के जाने के बाद प्रियंका चोपड़ा आयीं, लेकिन उनके साथ भी शाहिद का रिश्ता लंबा चला नहीं और प्रियंका भी उनसे दूर हो गयीं।

फिलहाल शाहिद सिंगल ही हैं लेकिन बीच -बीच में कभी उनका नाम हुमा कुरैशी तो कभी सोनाक्षी सिन्हा के साथ जोड़ा गया लेकिन शाहिद ने इन मसलों पर कोई टिप्पणी नहीं की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X