ना बाबा ना..अब किसी हिरोईन से इश्क नहीं करना: शाहिद कपूर
करण ने जब शो के दौरान उनसे पूछा कि शाहिद आप प्यार में यकीन रखते हैं तो शाहिद ने कहा कि हां... तब करण ने पूछा फिर आप किसके साथ डेटिंग करना पसंद करेंगे तो शाहिद ने कहा कि किसके साथ डेटिंग करूंगा.. यह तो कह पाना बहुत मुश्किल है।
लेकिन हां इतना कह सकता हूं कि मैं अब किसी फिल्मी हिरोईन के साथ डेटिंग नहीं करूंगा। जिसपर करण ने पूछा क्यों.. तो शाहिद ने कहा कि मेरा अभिनेत्रियों पर से इस मामले में भरोसा उठ चुका है।
गौरतलब है कि करीना कपूर के साथ पांच साल तक इश्क के पींगे बढ़ने वाले शाहिद मियां की लाइफ में बेबो के बाद अमृता रॉव, प्रियंका चोपड़ा और विद्या बालन आयीं लेकिन तीनों ने ही शाहिद को छोड़ दिया। फिर शाहिद का नाम हुमा कुरैशी, नरगिस फाखरी और अनुष्का शर्मा से भी जुड़ा लेकिन सब अफवायें ही निकली।
सोनाक्षी ने 'कैट' को रणबीर के बेडरूम में देखा...
हाल ही में चर्चा गर्म हैं कि शाहिद-सोनाक्षी एक-दूसरे के काफी करीब आ गये हैं लेकिन शाहिद की बातों से तो लग रहा है कि सोनाक्षी सिर्फ उनके लिए दोस्त हैं औऱ वह उनके साथ इश्क-विश्क के बारे में सोच भी नहीं रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications












