रणबीर कपूर से किस चीज़ की सीख ले रहे हैं शाहिद कपूर!
शाहिद कपूर के लिए ये साल बेहतरीन रहा है। इतना ही नहीं उन्होंने अपने लिए सक्सेस की एक नई कहानी लिखी। गौरतलब है कि बीती कुछ फिल्मों शाहिद ज़्यादा कुछ खास नहीं कर पाए हैं लेकिन वो वापस लौटे एक धमाके के साथ। और ये धमाका था हैदर।
लेकिन अब आप सोच रहे हैं कि इस बीच शाहिद ने क्या किया तो हम आपको बता दें कम से कम उन्होंने टाइम वेस्ट तो नहीं किया। शाहिुद ने देखी अपने साथी कलाकारों की फिल्में और ली उनसे प्रेरणा। और शाहिद ने अपनी वापसी का श्रेय भी इन कलाकारों को दे डाला।
ALSO READ: विवाह, सब तो ठीक था पर 'जल पीजिए' थोड़ा ओवरडोज़ था!
उनकी लिस्ट में पहला नाम है रणबीर कपूर का जिनकी बर्फी ने शाहिद को चैलेंज लेने की हिम्मत दी। वहीं फरहान अख्तर की भाग मिल्खा भाग देखकर शाहिद ने खुद को तैयार किया बेहतर चुनाव के लिए। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि फरहान अख्तर का बेहद प्रभावी ढंग से खुद को तैयार करना उन्हें भी हिम्मत दे गया वो फिल्में करने की जिन्हें वो करना चाहते हैं।
कहानी की band: अगर नहीं छूटती गीत की ट्रेन तो कैसी होती जब वी मेट!


Click it and Unblock the Notifications
