LOVE KHICHDI: शाहिद, आलिया,सोनाक्षी, अर्जुन, सिड; किसके बीच क्या है!
बॉलीवुड में जोड़ियां बनती है और बिगड़ती हैं, पर एक टाइम में क्लियर रहता है कि इनके बीच बन रही है या बिगड़ रही है। लेकिन जब ये समझ ही न आए कि चल क्या रहा है तो आप भी कंन्फ्यूजन के बीच परेशान ही हो गए हैं। ये जो नई खेप ने बॉलीवुड में एंट्री मारी है, ये सारे के सारे बहुत पड़े वाले चालाक हैं। अब कौन किसके साथ है, ये गेस करना तो बिग बॉस का टास्क हो गया है बाई गॉड। आप ही हमारी कुछ मदद करिए, हमें तो कुछ समझ ही नहीं आ रहा है।
अब देखिए न आलिया और वरूण के बीच कुछ चल रहा था पर वैसा कुछ निकला नहीं। राज़ तब खुला जब वरूण अपनी गर्लफ्रेंड के साथ लेट नाइट मूवी डेट का मज़ा लेते नज़र आए। खैर फिर आई 2 स्टेट्स और आई आलिया और अर्जुन के डेट करने की खबरें। फिर अर्जुन बिग बॉस पर आए और सलमान ने उन्हें आलिया के बारे में खूब छेड़ा। चलिए ऐसा लगा कि सब Confirm हो गया।
साल खल्लास: सनी लियोन को सबसे ज़्यादा सर्च करने के लिए धन्यवाद
फिर आया कहानी में ट्विस्ट। अर्जुन और सोनाक्षी साथ में मूवी इंजॉय करते दिखे। इसके बाद वो कई जगह साथ में इंजॉय करते दिखे। सबको लगा कि दोनों के बीच कुछ कुछ होता है। लेकिन एकदम से सोनाक्षी अपने दबंग तेवर में आईं और बयान दिया कि दो लोग फिल्म देखने जा रहे हैं इसका मतलब ये नहीं है कि वो बॉयफ्रेंड गर्लफ्रेंड हैं। वैसे भी वो हर फिल्म के साथ बॉयफ्रेंड नहीं बदलतीं। बस, सोनाक्षी के इस बयान से सबको याद आई उनके लास्ट 'अफवाही' बॉयफ्रेंड कम दोस्त शाहिुद कपूर की। क्या उनका मतलब था कि शाहिद कपूर उनके बॉयफ्रेंड है, जैसा कि करण जौहर अपने शो में कहना चाह रहे थे।
Wanted: अर्जुन कपूर के लिए चाहिए सुंदर, सुशील कन्या!
लेकिन एक और ट्विस्ट। शाहिद तो आलिया भट्ट, जिन्हें अर्जुन अपनी गर्लफ्रेंड नहीं मान रहे, और अर्जुन जिन्हें, सोनाक्षी अपना बॉयफ्रेंड नहीं मान रही, और सोनाक्षी जिन्हें शाहिद अपनी गर्लफ्रेंड नहीं मान रहे... OFFO बैक 2 आलिया...हां तो आलिया भट्ट और शाहिद कपूर की बॉन्डिंग लंदन में शानदार की शूट के दौरान शानदार ढंग से हुई। दोनों के सेल्फी कलेक्शन को देख लीजिए, हमारी बात समझेंगे आप-----> आलिया शाहिद के SELFIE
हां तो ऐसा लगा कि शाहिद आलिया की बॉन्डिंग कुछ ज़्यादा ही अच्छी है। फिर आलिया ने डायरेक्टर को रिश्वत देकर ज़बर्दस्ती मूवी में किसिंग सीन शूट करवाया क्योंकि शाहिद उनके इश्क विश्क टाइम से क्रश थे। हमें और लगा कि कुछ कुछ हो रहा है। फिर आया कहानी में एक और ट्विस्ट। सिद्धार्थ मल्होत्रा जिनपर आलिया को स्टूडेंट ऑफ द ईयर में क्रश हुआ। फिर उन्होंने करण जौहर को कहा कि अभी नहीं तो कभी तो सिद्धार्थ उन पर फिदा होंगे। अब करण जौहर तो इंडस्ट्री की गुरू माता हैं तो उन्होंने सिड और आलिया को मिलाने की कोशिश कर दी। दोनों इतने अच्छे दोस्त हो गए कि सिड लंदन में शूट कर रहीं आलिया से घंटों बतियाते थे। अब लो फिर सीन से अर्जुन गायब हो गए। पर अर्जुन तो रोज़ रोमांटिक स्टेटस ट्वीट करते रहते हैं। UFFF इतने कंफ्यूजन में हमें तो कुछ समझ नहीं आ रहा, आपको आए तो हमें बताइये यहां ----->


Click it and Unblock the Notifications
