सलमान ने किया Confirm - अर्जुन - आलिया में कुछ तो है!
सलमान के सबसे बड़े फैन शायद अर्जुन कपूर ही हैं, ये बात उन्होंने हमेशा कन्फर्म की है। भले ही अर्जुन सलमान की बहन अर्पिता खान को एक ज़माने में डेट कर रहे थे लेकिन फिर भी वो सलमान के बेहद करीबी हैं और उनकी ये बॉन्डिंग दिखी बिग बॉस के सेट पर जहां अर्जुन कपूर अपनी फिल्म तेवर को प्रमोट करने पहुंचे थे।
अर्जुन कपूर और आलिया भट्ट के बीच कुछ तो पक रहा है ये तो सबको टू स्टेट्स से पता है लेकिन इस बात पर मुहर लगा दी सलमान खान ने। दरअसल बिग बॉस के सेट पर सलमान ने अर्जुन से पूछा कि वो आलिया और परिणीति में से किसे बचाना चाहेंगे। अर्जुन ने चुपचाप अपना पल्ला झाड़ते हुए अपनी तेवर को - स्टार सोनाक्षी का नाम लिया।
पढ़िए: अर्जुन, आलिया, परिणीति में कौन है किसिंग चैंपियन
सलमान भी इतने सस्ते में कहां छोड़ने वाले थे उन्होंने भी मीडिया को वही मसाला दिया जो उसे सुनना था। सलमान ने अर्जुन को advice दी कि वो आलिया को ही बचाए क्योंकि आलिया को इसकी ज़रूरत है। सोनाक्षी और परिणीति अपना ख्याल खुद रख सकती हैं और वो खुद को बचा लेंगी। वैसे सलमान की सलाह पर अर्जुन को ध्यान देना चाहिए क्योंकि आलिया लंदन में शाहिद के साथ कुछ ज़्यादा ही शानदार समय बिता रही हैं। वही शाहिद जो इश्क विश्क के टाइम से आलिया का क्रश रहे हैं....O...OH!
pics: देखिए आलिया शाहिद का शानदार Selfie कलेक्शन


Click it and Unblock the Notifications
