CUTE: मीरा राजपूत को शाहिद के बाद मिला एक और 'बॉलिवुडिया दोस्त'!
[बॉलीवुड समाचार] मीरा राजपूत और शाहिद कपूर बहुत जल्द ही शादी करने वाले हैं। कब अभी किसी को पता नहीं। इस बात का खुलासा खुद शाहिद कपूर ने किया है। शाहिद की होने वाली पत्नी मीरा राजपूत इंडस्ट्री से नहीं है और शाहिद उनके पहले बॉलिवुडिया दोस्त हैं। लेकिन अब मीरा को एक और बॉलिवुडिया दोस्त मिल गया है।
शाहिद की होने वाली दुल्हनिया के ये दोस्त हैं वाह लाइफ हो तो ऐसी के चाइल्ड एक्टर इशान खट्टर जो कि शाहिद कपूर के भाई भी हैं। इशान शाहिद की शादी को लेकर बहुत एक्साइटेड हैं और अब वो परफेक्ट देवर वाले काम कर रहे हैं।
ALSO READ:कौन हैं मीरा राजपूत..जो बनेंगी शाहिद कपूर की दुल्हनिया..
इशान और मीरा एक दूसरे के साथ खूब चैट कर रहे हैं और उनको फैमिली में शामिल करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। वहीं मीरा जो इस इंडस्ट्री से नहीं है फिलहाल इन दो बॉलिवुडिया दोस्तों के साथ बहुत ही ज़्यादा सहज हो गई हैं। वैसे मीरा राजपूत का बॉलीवुड फैमिली में स्वागत है।
ALSO READ: शाहिद की पहली शादी में ये थी प्रॉब्लम


Click it and Unblock the Notifications

