MOTION LOGO: इधर सलमान- ऐश की टक्कर.. उधर साथ दिखेंगे शाहिद- करीना!
[बॉलीवुड न्यूज] करीना कपूर, शाहिद कपूर और आलिया भट्ट की आगामी फिल्म 'उड़ता पंजाब' एक बार फिर सूर्खियों में आई है। जी हां, फिल्म का पहला लोगो रिलीज कर दिया गया है और फैंस इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं।

अभिषेक चौबे के निर्देशन में बन रही यह फिल्म ड्रग्स माफिया पर आधारित है। फिल्म में चार किरदार हैं और चारों में ज़मीन आसमान का अंतर है। फिल्म में करीना कपूर, शाहिद कपूर, आलिया भट्ट और पंजाबी एक्टर दिलजीत दोसान्ज्ह मुख्य भूमिका में है।
Leaked PICS: तो सलमान- अक्षय कुमार जैसा एक्शन सीन देंगी करीना कपूर!
बता दें, उड़ता पंजाब इस साल जनवरी में ही रिलीज होने वाली थी। लेकिन फिल्म पोस्टपोंड हो गई और फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा नहीं की गई है। हालांकि इस मोशन लोगो में यह बता दिया गया है कि फिल्म का ट्रेलर 16 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा। हम्म.. 14 अप्रैल को सरबजीत और सुल्तान की ट्रेलर रिलीज हो रही है.. यानि की सलमान vs ऐश की टक्कर.. 15 को फैन रिलीज.. और 16 को शाहिद- करीना की उड़ता पंजाब का ट्रेलर..
उड़ता पंजाब में शाहिद कपूर एक रॉक सिंगर बने हैं, जबकि आलिया भट्ट हॉकी प्लेयर हैं। माना जा रहा है कि उन्हीं के इर्द गिर्द सारा ड्रग माफिया का ताना बाना बुना गया है। पंजाबी फिल्मों का मशहूर चेहरा दिलजीत फिल्म में एक कड़क पुलिस ऑफिसर की भूमिका में है और करीना कपूर होंगी एक सोशल वर्कर।
यहां देखें फिल्म का मोशन लोगो-


Click it and Unblock the Notifications




