FINALLY: लंबे नीले रंगे बाल, शाहिद कपूर का उड़ता पंजाब लुक!
[बॉलीवुड समाचार] ना चोटी, ना साइड ट्रिम, ना ही बन। इनमें से कोई भी शाहिद कपूर का उड़ता पंजाब लुक नहीं था। शाहिद ने खुद अपना उड़ता पंजाब लुक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और वो वाकई डरावने, बिगड़ैल और अजीब से लगने वाले हैं। शाहिद ने पहले ही एक इंटरव्यू में कहा था कि उड़ता पंजाब एक ऐसी फिल्म है जिसकी स्क्रिप्ट ने ही उन्हें डरा दिया।
उड़ता पंजाब ड्रग्स में डूबे पंजाब की कहानी है और फिल्म में शायद शाहिद एक ड्रग एडिक्ट या ड्रग सप्लायर बने हैं। उन्होंने अपना लुक दिखाते हुए कहा कि अपने अंधेरे ऊबड़ खाबड़ जीवन में थोड़े रंग भरकर सपाट करने की कोशिश। #UdtaPunjab.
ALSO SEE:कहानी की band: अगर नहीं छूटती गीत की ट्रेन तो कैसी होती जब वी मेट!
शाहिद ने तस्वीर में बालों का एक हिस्सा बिल्कुल पिन स्ट्रेट कर रखा है और उन्हें नीला और भूरा रंग कर रखा है। वहीं अब सब फिल्म में आलिया का लुक देखने को बेचैन हैं क्योंकि वो एक हॉकी प्लेयर बनी हैं।
ALSO READ: ALERT: शाहिद कपूर की शादी की इन अफवाहों को इग्नोर करें


Click it and Unblock the Notifications












