साला बनते-बनते शाहिद के दोस्त बन गये रणबीर!
हेडलाइन पढ़कर आप भी चौंक गये ना। लेकिन क्या करें यही सच्चाई है और इस चौंकाने वाले कारनामे को अंजाम तक पहुंचाने जा रहे हैं फिल्मी दुनिया के जाने-माने निर्देशक राजकुमार संतोषी।
जिन्होंने अपनी ही सुपरहिट फिल्म अंदाज अपना अपना के सीक्वेल को बनाने का ऐलान किया है। जिसमें इस बार आमिर खान और सलमान खान नहीं होंगे बल्कि इस बार दोनों सितारों की जगह लेंगे रणबीर कपूर और शाहिद कपूर।
राजकुमार संतोषी ने इस बात का ऐलान कर दिया है। हालांकि उन्होंने शाहिद और रणबीर दोनों से इस बारे में बात में नहीं की है लेकिन फिर भी उन्हें पूरा यकीन है कि दोनों ही सितारे उनका कहा नहीं टालेंगे।
गौरतलब है कि शाहिद के साथ संतोषी ने आने वाली फिल्म फटा पोस्टर निकला हीरो.. फिल्म बनायी है जिसमें उनके साथ इलियाना डीक्रूज अभिनेत्री है। फिल्म 20 सितंबर को रिलीज होगी। फिल्म कॉमेडी और एक्शन का मेलो ड्रामा है। फिल्म 20 सितंबर को रिलीज हो रही है। संतोषी का पूरा भरोसा है कि फिल्म लोगों को पसंद आयेगी तो वहीं रणबीर कपूर के साथ संतोषी सुपरहिट फिल्म अजब प्रेम की गजब कहानी बना चुके हैं।
हालांकि फटा पोस्टर निकला हीरो... के बाद संतोषी अपने पुराने ढर्रे पर वापस आयेंगे और कोई सीरयस मैटर पर फिल्म बनायेंगे उसके बाद ही वह अंदाज अपना अपना के सीक्वेल की तैयारी करेंगे।
बताते चले कि रणबीर कपूर की लविंग सिस्टर करीना कपूर और अभिनेता शाहिद कपूर पूरे पांच साल तक डेटिंग करते रहे लेकिन ना जाने किस वजह से यह रिश्ता टूट गया और दोनों अलग हो गये। शाहिद तो आज भी अकेले हैं लेकिन करीना आज सैफ की बेगम बन चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications












