शाहिद - परिणीति के रोमांस के बीच आएंगे आयुष्मान!
इश्किया और डेढ़ इश्किया जैसी फिल्मों का सफल निर्देशन कर चुके डायरेक्टर अभिषेक चौबे अपनी अगली फिल्म की कास्ट पूरी कर चुकी हैं। सूत्रों के मुताबिक उनकी नई फिल्म सस्पेंस थ्रिलर होगी और इसके मेन लीड होंगे शाहिद कपूर और परिणीति चोपड़ा।
वहीं सेकंड लीड के लिए आयुष्मान खुराना को साइन किया गया है। हालांकि खबरें थीं कि आयुष्मान के रोल के लिए पहले इमरान हाशमी को अप्रोच किया गया था पर इमरान के साथ बात नहीं बनी और ये रोल गया आयुष्मान के खाते में। आयुष्मान स्क्रिप्ट सुनने के बाद से ही अपने इस नए रोल के लिए काफी एक्साइटेड हैं। जहां उन्होंने लुक टेस्ट भी दे दिया है वहीं अपने रोल के लिए बाकी तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। ये हुई न बात। तो तैयार हो जाइए शाहिद और परिणीति का रोमांस देखने को।
पढ़िए: बॉलीवुड के नए किसिंग Champions से!
शाहिद कपूर परिणीति चोपड़ा आयुष्मान खुराना इश्किया abhishek chaubey ayushman khurrana shahid kapoor parineeti chopra ishqiya


Click it and Unblock the Notifications
