#Badhai: शाहिद कपूर – मीरा राजपूत बने क्यूट सी बेटी के मम्मी पापा
आखिर बॉलीवुड ने अपने सबसे क्यूट सदस्य का स्वागत कर ही लिया। दरअसल, शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने आज एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है और शाहिद ने ये खुशी ट्विटर पर अपने फैन्स और शुभचिंतकों के साथ बांटी।
गौरतलब है कि मीरा राजपूत पिछले दो दिनों से अस्पताल में थीं और शाहिद कपूर एक परफेक्ट पति की ड्यूटी निभाते हुए मीरा के साथ थे। शाहिद के माता पिता पंकज कपूर और सुप्रिया पाठक भी मीरा से मिलने पहुंचे।

कई दिनों से मीरा का स्वास्थ्य ठीक नहीं था और कुछ दिनों पहले भी उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इसके बाद शाहिद कपूर ने पूरी तरह काम से ब्रेक लेकर सारा समय मीरा को दे दिया। तब से ये कपल कभी छुट्टियां बिताते सेल्फी खींचते दिखा तो कभी यूं ही घर में आराम फरमाते।
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत पिछली जुलाई में विवाह बंधन में बंधे थे और अब वो एक प्यारी सी बेटी के माता पिता बन चुके हैं। हमारी तरफ से शाहिद - मीरा को जीवन के इस नए चैप्टर की ढेर सारी बधाई।


Click it and Unblock the Notifications
