GIRLS रिलैक्स हो जाएं..नहीं हो रही शाहिद कपूर की शादी!
[बॉलीवुड न्यूज] कल से मीडिया में शाहिद कपूर की खबरें लगातार सूर्खियां बना रही हैं। इस खबर से जाने कितनी ही लड़कियों का दिल टूटा होगा, आखिर शाहिद बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो जो माने जाते हैं। लेकिन आपको बता दें, नई खबरों के मुताबिक शाहिद की शादी की बातें महज अफवाह है।

दरअसल, मीरा राजपूत ने खुद शाहिद से शादी की खबरों को अफवाह बताया है। शाहिद से शादी की खबरों के बाद मीडिया ने मीरा से मिलने का काफी प्रयास किया। लेकिन मीरा इन सबसे दूर रहना चाहती हैं। इसी दौरान मीरा की दोस्त ने बताया कि, मीरा ने इन खबरों को झूठा बताया है।
दोस्तों से मीरा ने कहा, 'न मैं शाहिद से डेटिंग कर रही हूं और न ही मैं शाहिद से शादी करने जा रही हूं। जो कि मुझसे 13 साल बड़े हैं। इन खबरों में कुछ भी सच्चाई नहीं है। यह सब सिर्फ एक अफवाह है। शाहिद सिर्फ फैमिली फ्रैंड हैं।'
पढ़ें- कौन हैं मीरा राजपूत..जो बनेंगी शाहिद कपूर की दुल्हनिया..
कल तक खबरें थी कि शाहिद के पिता पंकज कपूर शादी के सिलसिले में मीरा के माता-पिता से भी मिल चुके हैं। और शाहिद और मीरा की जनवरी में सगाई भी हो चुकी है। लेकिन मीरा ने इन सभी खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है।
बहरहाल, अब इन खबरों में कितनी सच्चाई है..शाहिद कपूर शादी कर रहें या नहीं, यह तो शाहिद कपूर ही जानें। फिलहाल तो शाहिद इस खबर पर अपनी चुप्पी बनाए हुए हैं। लेकिन उम्मीद है मीरा की बातों को सुनकर शाहिद की फीमेल फैन फॉलोइंग काफी खुश हुई होंगी।


Click it and Unblock the Notifications
