Pictures शाहिद कपूर- मीरा राजपूत के रिसेप्शन में उम़ड़ा बॉलिवुड
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की शादी का रिसेप्शन बड़ी ही धूम धाम के साथ मुंबई के पांच सितारा होटल पलेडियम में हुआ। शाहिद और मीरा ने अपनी शादी दिल्ली के पांच सितारा होटल में रखी ताकि वो लाइमलाइट से थोड़ा दूर रह सकें। हालांकि मीडिया ने उन्हें वहां भी अकेला नहीं छोड़ा।
शादी के बाद मीरा राजपूत और शाहिद कपूर ने अपने करीबी दोस्तों के लिए एक शानदार डिनर पार्टी का भी आयोजन किया जिसके बाद मीरा राजपूत अपने पति शाहिद कपूर के साथ मुंबई आ गयीं और रविवार यानि 12 जुलाई को उन्होने अपनी शादी का रसेप्शन रखा मुंबई के पलेडियम होटल में जहां पर बॉलिवुड के कई बड़े सितारे देखने को मिले।
वैसे इस रिसेप्शन के दौरान लोगों को सबसे ज्यादा इस बात का इंतजार था कि करीना कपूर या सैफ अली खान इस रिसेप्शन का हिस्सा बनेंगे या नहीं। खैर अभी तक तो ये दोनों रिसेप्शन में नहीं पहुंचे हैं तो आप देखिये कौन कौन पहुंचा है इस रिसेप्शन में।


Click it and Unblock the Notifications















