Pictures- शादी के रिसेप्शन में यूं नज़र आए शाहिद-मीरा
दिल्ली में बहुत ही सिंपल तरीके से शादी करने के बाद शाहिद कपूर ने अपने फिल्मी दुनिया से जुड़े सितारों व करीबी दोस्तों के लिए एक शानदार रिसेप्शन रखा मुंबई के पांच सितारा होटल पलेडिम में। जहां पर अमिताभ बच्चन से लेकर दिया मिर्जा, आलिया भट्ट व कई और सितारों ने एंट्री की।
एक तरफ तो ये चर्चा हो रही है कि कई सेलिब्रिटीज शाहिद से नाराज हैं कि उन्होने शादी इस तरह से कर ली और कोई शामिल ना हो सका, और इसके चलते कई बड़े सितारे इस शादी में शामिल भी नहीं होंगे। लेकिन अमिताभ बच्चन जी सहित कई ऐसे सेलिबिटीज इस रिसेप्शन में शामिल हुए जो शाहिद के बेहद करीबी हैं।
मेहमानों के आने के कुछ ही देर बार शाहिद कपूर और मीरा राजपूत बेहद ही खूबसूरत डिजानर कपड़ों से ससज्जित होकर इस जश्न का हिस्सा हुए। मीरा राजपूत ने डिजायनर सफेद लंहगे के साथ जिसपर नीले रंग का कढ़ाई किया हुआ काम भी है पहना वहीं शाहिद कपूर ब्लैक सूट में नज़र आए।
तो आइये एक नज़र डालते हैं शाहिद और मीरा के शादी के रिसेप्शन की इन तस्वीरों पर।


Click it and Unblock the Notifications
