भटिंडा से बाहर नहीं आए शाहिद-करीना, फिर साथ उड़ेंगे पंजाब में!
शाहिद कपूर और करीना कपूर का नाम सुनते ही आंखों के सामने ट्रेन आ गई ना। अब भई क्या करें जब they मेट तो स्यापा हुआ और तब से हमेशा ऐसा लगता है कि बस कोई ट्रेन छूट रही है। खैर इस फिल्म में दर्शकों ने जितना ही उन्हें पसंद किया उतने ही वो नाखुश थे क्योंकि सबको पता था कि ये शाहिद करीना की आखिरी फिल्म है।
तो शाहिद कपूर करीना कपूर फैन्स के लिए एक बहुत ही गुड न्यज़ है पर एक ट्विस्ट के साथ। खबर ये है कि दोनों एक बार फिर से एक ही फिल्म में नज़र आने वाले हैं।
शाहिद कपूर ने 'डेढ़ इश्किया' डायरेक्टर अभिषेक चौबे की अगली फिल्म 'उड़ता पंजाब' के लिए हामी भर दी है। अब सुनने में आया है कि करीना कपूर को भी इस फिल्म के लिए स्क्रिप्ट नैरेशन दिया जाना है।
कहानी की band:कल हो न हो, ऋतिक के प्रेम में पागल करीना ने किया था सैफ को रिजेक्ट!
हालांकि इस खबर से शाहिद-करीना को चाहने वाले यह अंदाजा लगाएं कि वे दोनों एक साथ काम करेंगे तो ऐसा नहीं है। फिल्म में दोनों स्क्रीन स्पेस शेयर नहीं करेंगे। सूत्र ने बताया फिल्म में करीना को एक रोल के लिए साइन करने का सोचा गया है। हालांकि वह शाहिद के साथ स्क्रीन शेयर नहीं करेंगी। फिल्म में शाहिद की जोड़ी आलिया भट्ट के अपोजिट हो सकती है। अभिषेक इस सिलसिले में आलिया से मिल भी चुके हैं। फिलहाल आलिया शाहिद के साथ विकास बहल की 'शानदार' में भी काम कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
