MISTAKE: बाहर आया कंगना - शाहिद - सैफ स्टारर रंगून का पहला लुक!
[बॉलीवुड समाचार] वैसे तो शाहिद कपूर और सैफ अली खान अपने लुक को लेकर काफी सतर्क रहते हैं। शाहिद कपूर का हैदर और उड़ता पंजाब लुक तो लोगों को अंत तक नहीं दिख पाया था। वहीं सैफ अली खान का ओमकारा लुक भी किसी को नहीं मिला था। लेकिन इस बार शायद मसाबा गुप्ता की शादी की एक्साइटमेंट में या जानबूझकर रंगून का लुक बाहर आ चुका है।
फिल्म के लिए शाहिद कपूर और सैफ अली खान दोनों ही 40 के दशक स्टाइल मूंछों में नज़र आने वाले हैं, वहीं कंगना रनौत फिल्म के लिए अपने बाल छोटे करवा चुकी हैं। विशाल भारद्वाज की ये फिल्म 1942 के दूसरे विश्व युद्ध पर बनी है और माना जा रहा है कि फिल्म अंग्रेज़ी फिल्म कासांब्लासा का हिंदी रूपांतरण है।
हालांकि विशाल भारद्वाज इन अफवाहों को नकार रहे हैं। लेकिन इन सबके बीच जो तय है वो ये कि फिल्म अगले साल 2 अक्टूबर को रिलीज़ होगी औऱ माना जा रहा है कि फिल्म शानदार होगी ही।
अगर बॉक्स ऑफिस पर 2 अक्टूूबर का इतिहास उठाकर देखा जाएगा तो आप भी हैरान रह जाएंगे। फिल्म कैसी भी हो, लेकिन उसका पहला दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार रहा है। अगर यकीन नहीं आता तो आप भी देख लीजिए बॉक्स ऑफिस पर 2 अक्टूबर की history -


Click it and Unblock the Notifications















