Revealed: 'दिल्लीवाली गर्लफ्रैंड' से इस साल शादी करेंगे शाहिद कपूर
[बॉलीवुड न्यूज] बॉलीवुड में क्यूट एक्टर की श्रेणी से संजीदा अभिनय करने वाले एक्टर तक का सफर पूरा करने वाले शाहिद कपूर इस साल विवाह के बंधन में बंधने जा रहे हैं। जी हां, हम जानते हैं कि इस खबर से लाखों लड़कियों के दिल टूटने वाले हैं, लेकिन सूत्रों के मुताबिक शाहिद कपूर दिसंबर 2015 में अपनी दिल्ली की गर्लफ्रैंड के साथ सात फेरे लेंगे।
खबरों की मानें तो, शाहिद कपूर और उनकी गर्लफ्रैंड मीरा राजपूत ने 14 जनवरी यानि की मकर संक्राति के शुभ अवसर पर सगाई भी कर ली है। मीरा राजपूत दिल्ली में रहती हैं और अंग्रेजी साहित्य की पढ़ाई कर रही हैं। वहीं, आपको बता दें, शाहिद और मीरा की रोमांटिक मुलाकात थोड़ी धार्मिक रही है। ये दोनों राधा स्वामी संतसंग के दौरान पहली बार मिले थे।
बहरहाल, शाहिद अपनी शादी को बेहद शांत और लाइमलाइट से दूर रखना चाहते हैं। लेकिन शायद ही मीडिया और उनके फैंस ऐसा होने देंगे। करीना कपूर से दिल टूटने के बाद शाहिद अपनी लव-लाइफ को लेकर बेहद ही शांत रहे हैं। यहां तक की शादी की बात हो जाने के बाद भी शाहिद और मीरा मीडिया से बचते रहे हैं। खबर है कि कुछ ही दिनों पहले पंकज कपूर ने मीरा के छत्रपुर हाउस में जाकर उनके परिवार वालों से मुलाकात की है।
वहीं, कुछ समय पहले ही शाहिद कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान बयान दिया था कि वह किसी ऐसी लड़की से शादी करना चाहते हैं जो फिल्म इंडस्ट्री से बाहर की हो, ताकि वह जिंदगी को दूसरे नजरिए से भी देख पाएं। लिहाजा, अब जबकि शाहिद अपनी करियर की ऊंचाइयों पर हैं तो शायद शादी करने का इससे परफेक्ट मौका और नहीं हो सकता।
बहरहाल, इस साल के अंत में बॉलीवुड का यह क्यूट 'हैदर' शादी के बंधन मेंं बंधने के लिए तैयार है। तो हमारी तरफ से शाहिद को सगाई की ढ़ेरों शुभकामनाएं.. और शादी के लिए ऑल दि बेस्ट..
विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications













