करीना के कारण फिल्में करते थे शाहिद!

उन्होंने कई कारणों के कुछ फिल्में की जिसमें एक बड़ा कारण उन फिल्मों में उनकी एक्स गर्लफ्रेंड करीना कपूर का होना था। शाहिद ने बेहद संजीदगी से बताया कि जो लोग उनकी जिंदगी में महत्व रखते हैं वो उनकी बात नहीं टाल सकते।
प्रियंका के घर छापे में बरामद हुए शाहिद कपूर
शाहिद कहते हैं उन्होंने कई फिल्में सिर्फ दूसरों के कहने पर की और ये कभी नहीं सोचा कि वो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर चलेंगी भी या नहीं। शाहिद का ये भी मानना है कि उन्होंने पहले जो भी फैसले लिए उन पर अब उन्हें कोई दुख या पछतावा नहीं है। ये बातें शाहिद ने अंग्रेजी अखबार टाईम्स ऑफ इंडिया से एक खास बातचीत के दौरान कहीं।
शाहिद कहते हैं कि उनकी गलतियों, असफलताओं और सफलता ने उन्हें बहुत कुछ सिखाया है और अब वो इंडस्ट्री में पहले से ज्यादा मजबूती से टिककर खड़े हैं। साथ ही शाहिद ये भी कहते हैं अब तभी वो कोई फिल्म करते हैं जो उन्हें खुद अपील करती है और जिस प्रोजेक्ट के साथ दिमागदार लोग जुड़े होते हैं।
हम यही कहेंगे बीती बातों को भूलकर ही आगे बढ़ा जा सकता है। शाहिद यही कर रहे हैं और इसलिए आज वो एक सफल अभिनेता हैं। हमारी तरफ से उनकी आनेवाली फिल्मों 'मौसम' और 'हीर रांझा' के लिए शुभकामनाएं।


Click it and Unblock the Notifications











