प्रियंका के घर छापे में बरामद हुए शाहिद कपूर

कुछ देर तो आयकर अधिकारी गफलत में पड़ गए कि उन्होंने प्रियंका के ही घर पर छापा मारा है या वो लोग गलती से शाहिद के घर में घुस गए हैं मुंबई के अखबार 'मिड डे' की मानें तो उनींदे शाहिद कपूर ने जब प्रियंका के घर का दरवाजा खोला तो वो शार्ट्स में थे। प्रियंका और शाहिद एक ही बिल्डिंग के अलग-अलग विंग्स में रहते हैं और शाहिद-प्रियंका की नजदीकियां अब किसी से छुपी नही हैं।
बीमार प्रियंका की देखभाल में व्यस्त शाहिद
शाहिद के एक दोस्त ने बताया 'जब छापा पड़ा तो शाहिद प्रियंका के घर में मौजूद थे। मगर उन्होंने दरवाजा नहीं खोला क्योंकि प्रियंका के घर में बहुत सारे नौकर हैं इसलिए शाहिद क्यों दरवाज खोलते। शाहिद रात में प्रियंका के घर पर ही थे। दोनों एक दूसरे के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त गुजारना चाहते हैं क्योंकि जल्दी ही प्रियंका उनकी आने वाली फिल्म सात खून माफ के प्रचार में व्यस्त हो जाएंगी।'
एक आयकर अधिकारी ने कहा 'हमें पहले से पता था कि हमें रेड डालनी है और हमने यही किया। बिल्डिंग के सिक्यूरिटी स्टाफ को ये मौका ही नहीं मिला कि वो प्रियंका को बता सकें की उनके घऱ छापा पड़ने वाला है'।
एक सीनियर आयकर अधिकारी के मुताबिक टैक्स चोरी के आरोप में लगभग 70 अधिकारियों ने प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ के 12 ठिकानों पर छापा मारा। जिसमें इन अभिनेत्रियों के 12 लॉकर सील कर दिए गए हैं। प्रियंका के पिता के घर भी छापा मारा गया है।


Click it and Unblock the Notifications