बीमार प्रियंका की देखभाल में व्यस्त शाहिद

इन दिनों शाहिद बीमार प्रियंका की देखबाल कर रहे हैं। सुनने को मिला है कि शनिवार को 'डॉन 2' की शूटिंग के दौरान प्रियंका को पेट दर्द की शिकायत हुई, दरअसल उन्हें फूड प्वाइजनिंग हो गई थी। मगर उस वक्त प्रियंका शाहरुख के साथ शूटिंग कर रही थी इसलिए शूटिंग छोड़ नहीं सकती थी।
उसी दिन शाहिद अपनी फिल्म की शूटिंग पूरी कर चंडीगढ़ से मुंबई पहुंचे और जैसे ही उन्हें पता चला कि प्रयंका की तबियत खराब है शाहिद प्रियंका से मिलने एयरपोर्ट से सीधे फिल्म सिटी पहुंचे जहां डॉन की शूटिंग चल रही थी।
फिर शाहिद ने शूटिंग खत्म होने तक वहीं पर प्रियंका का इंतजार किया और जैसे ही शूटिंग पूरी हुई उन्होंने प्रियंका को अपनी कार में उनके घर छोड़ा। अब इसे आप प्यार नहीं कहेंगे तो क्या कहेंगे?


Click it and Unblock the Notifications