SHOCK: शाहिद कपूर की शादी क्यों हुई कैंसिल!
[बॉलीवु़ड समाचार] शाहिद कपूर 10 जून को शादी कर रहे हैं ये बात महज़ अफवाह निकली है। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं ऐसा खुद शाहिद ने कहा पर कहानी में ट्विस्ट है। दरअसल, शाहिद कपूर, 10 जून को शादी नहीं कर रहे हैं। कब कर रहे हैं, इस बात पर वो बड़े ही ज़ालिम तरीके से मुस्कुराकर चल दिए।

शाहिद कपूर ने आईफा अवार्ड्स में मीडिया से बात करते हुए बताया कि काफी अजीब है कि उनकी शादी की तारीख मीडिया को उनसे ज़्यादा पता है। हालांकि शाहिद ने जवाब इतना गोलमोल दिया कि अभी भी किसी को यकीन नहीं कि शादी हो रही है या नहीं हो रही, 10 जून के हो रही है या नहीं।
[IIFA 2015 विजेताओं की सूची]
अब शाहिद कपूर की शादी इतना बड़ा रहस्य बन चुकी है कि लगता है कि सीआईडी ही इस रहस्य को सुलझा पाएगी। लेकिन शाहिद कपूर अपने फैन्स को जितना निराश कर रहे हैं ये बात उन्हें काफी खराब लग सकती है। अब इतना क्या प्राईवेसी कि शादी की डेट पर भी आफत हो जाए...है ना!


Click it and Unblock the Notifications












